
सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को इस्राइली हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई। यह हमला सीरियाई सैन्य स्थलों को निशाना बनाने के लिए किया गया था।
सूत्र ने कहा कि सीरियाई वायु रक्षा ने गोलान हाइट्स से 12:15 बजे इजरायल द्वारा लॉन्च की गई मिसाइलों को रोक दिया और “उनमें से अधिकांश को मार गिराया”।
इजरायली सेना ने टिप्पणी करने से किया इनकार
इजराइल वर्षों से सीरिया में ईरान से जुड़े लक्ष्यों के खिलाफ हमले कर रहा है, जहां 2011 में शुरू हुए गृह युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन करना शुरू करने के बाद से तेहरान का प्रभाव बढ़ गया है।