Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
America: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर ठोंका मुकदमा, 500 मिलियन डॉलर की मांग की - The Indian Exposure

America: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन पर ठोंका मुकदमा, 500 मिलियन डॉलर की मांग की

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील और फिक्सर माइकल कोहेन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने बीते दिनों कहा था कि डोलान्ड ट्रंप के गंदे कामों को छुपाना ही उनका काम था।

फ्लोरिडा की एक अमेरिकी जिला अदालत में दायर याचिका में कोहेन से से वकील-मुवक्किल विशेषाधिकारों के कथित उल्लंघन और गोपनीयता समझौते को लेकर 500 मिलियन डॉलर की मांग की गई है। दरअसल, कोहेन उन गवाहों में शामिल थे, जिन्होंने ट्रंप के खिलाफ जूरी के सामने गवाही दी। जिसके बाद ट्रंप को दोषी ठहराया गया और वह वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं।

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के पैसे देने का है आरोप

बताते चलें कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुपके से पैसे देने के सिलसिले में ट्रंप के खिलाफ व्यापार रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 संगीन आरोप लगाए गए हैं। वहीं, कोहेन का कहना है कि डेनियल्स के 2006 में ट्रम्प के साथ होने की कोशिश के बारे में उनकी चुप्पी के बदले में उन्होंने 130,000 डॉलर के भुगतान की व्यवस्था की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481