Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
CM Dhami : मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग - The Indian Exposure

CM Dhami : मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग

 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का काम करते हैं। ये हमारी सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग हैं। सीएम नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित बैसाखी मेले के शुभारंभ पर बोल रहे थे। धामी ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड है और 2025 तक हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्य में शामिल होगा।

मेले में पंजाबी गायक सोनू भोपाराई ने बाबा नानका डोलन, जिंदा रंगली धरती और ऐनू नहीं हुनदिया सलामा दौड़ा इच बनाके, रात ही करादे सलामा हुन दिया में जमकर रंग जमाया। धामी ने पर्व की बधाइयां भी दीं। धामी ने कहा कि यह त्योहार विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह साहब ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने मेले के आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को बधाई दी।

पंजाबी महासभा की ओर से नोजगे स्कूल में आयोजित मेले में सीएम धामी ने विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विद्यार्थी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481