Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में सूरज की तपिश बढ़ी, पारा 40 डिग्री पार - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में सूरज की तपिश बढ़ी, पारा 40 डिग्री पार

देशभर में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ। शनिवार को भी सूरज आग बरसाएगा और लू के थपेड़े लगेंगे। गर्मी का सितम ऐसा रहेगा कि औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, पंजाब में शुक्रवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। सूरज की तपिश के कारण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। राज्य में फरीदकोट में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अब गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं। मौसम का मिजाज ज्यादा गर्म हो जाएगा। विभाग ने शनिवार को तापमान 41 डिग्री रहने व लू चलने की संभावना जताई है। मौसम का यह मिजाज 18 अप्रैल तक बना रहेगा। हालांकि 18-19 व 20 अप्रैल को विभाग ने धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जहां 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तापमान 40-41 डिग्री के बीच रहेगा जबकि 19 से 20 अप्रैल को तापमान 37-38 के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 16 अप्रैल से मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान लगाया है।

आज से लू चलने के आसार  
मौसम विभाग ने आज लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आज कुछ जगहों पर लू चलने के आसार हैं और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग ने 16 अप्रैल से तीन दिनों यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तेज चमक के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481