Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, 14 जिलों में बार‍िश के आसार - The Indian Exposure

Weather : यूपी में अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, 14 जिलों में बार‍िश के आसार

प्रदेशवास‍ियों को अगले 24 घंटे में च‍िलच‍िलाती धूप और गर्म हवा से राहत म‍िलने वाली है। मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के कुछ ज‍िलों में तेज आंधी-पानी का अलर्ट जारी क‍िया है। जल्द बादलों की आवाजाही शुरू होने से तापमान में भी ग‍िरावट आएगी।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। वही शुक्रवार को प्रदेश के 30 जिलों और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत तराई बेल्ट और लखनऊ से सटे कुछ जिलों में छिटपुट बौछार कर सकती है। वहीं शुक्रवार से बारिश के आसार मध्य से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में नजर आएंगे। 23 अप्रैल की सुबह तक पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में बौछार पड़ सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट प्रदेश भर में दर्ज की जाएगी। सोमवार से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान 40 डिग्री से अधिक से अधिक तापमान प्रयागराज में 44.5 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 45.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी पारा दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481