Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में लगातार दो बार आया भूकंप, 6.1 मापी गई तीव्रता - The Indian Exposure

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में लगातार दो बार आया भूकंप, 6.1 मापी गई तीव्रता

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएमएससी) के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है।

यूएमएससी ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप आया। रविवार को भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

ईएमएससी ने कहा कि पहला भूकंप 43 किमी की गहराई पर था जबकि, दूसरा 40 किमी की गहराई पर था। भूकंप के कारण अभी किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है।

19 अप्रैल को भी आया था भूकंप

बता दें कि बीते बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप का झटका लगा था। सबांग के 16 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में भूकंप आया था। रिक्टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप रात करीब 11 बजे आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481