Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Karnataka: कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी - The Indian Exposure

Karnataka: कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी

कर्नाटक चुनाव को एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। प्रियंका के अनुसार भाजपा ने इस राज्य से करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटा है। 

कांग्रेस महासचिव को उम्मीद है कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता में वापस आएगी और राज्य को प्रगति की तरफ लेकर जाएगी। 

प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- सबसे दुखद बात यह है कि बिना किसी शर्म के आपने राज्य का 40 फीसदी सरकारी कमीशन लूट लिया।

विभिन्न घोटालों, ठेकेदारों की आत्महत्या, और ठेकेदारों के संघ द्वारा प्रधान मंत्री को लिखे गए पत्रों के द्वारा घोटाले को उजागर करने की मांग करते हुए पप्रियंका ने कहा- “इन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि इसमें शामिल कई लोग भाजपा से जुड़े थे। “

उन्होंने आगे कहा- “आपने यह सुना होगा कि सांसद के बेटे के घर से आठ करोड़ रुपये जब्त किए गए, लेकिन जांच होने के बजाय वह बाहर आराम से घूम रहे हैं। उन्होंने 1.5 लाख करोड़ रुपये इस राज्य से लूटा गया। इस पैसे से राज्य में कई प्रगति कार्य कराए जा सकते थे, जिससे लोगों को लाभ मिलता।”

अमूल बनाम नंदिनी ब्रांड पर टिप्पणी करते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के ‘नंदिनी’ ब्रांड को मजबूत करेगी और बाहर से किसी तरह का कोई सहयोग नहीं आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481