Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Haridwar : फुटवियर शोरूम में लगी आग से लाखों का सामान राख - The Indian Exposure

Haridwar : फुटवियर शोरूम में लगी आग से लाखों का सामान राख

कनखल क्षेत्र में एक फुटवियर शोरूम में शॉर्ट-सर्किट से सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निश्मन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। कनखल स्थित राजा गार्डन में विकास की जूतों की दुकान है।

वह सोमवार रात दुकान बंद कर घर लौट गए। अचानक देर रात दुकान में आग लग गई। धुएं के गुब्बार आसमान में देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरा का माहौल बन गया। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में दो फायर यूनिट मौके पर पहुंची। आग को कड़ी मशक्कत कर काबू किया। तब तक अंदर रखे जूते, चप्पल व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया था। आग लगने से अंदर दुकान में रखा सामान जल चुका है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481