Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रूस जल्द ही तैयार करेगा सुरक्षा संबंधी नई रूपरेखा, पुतिन बोले- मॉस्को को अस्थिर करने के मंसूबे होंगे नाकाम - The Indian Exposure

रूस जल्द ही तैयार करेगा सुरक्षा संबंधी नई रूपरेखा, पुतिन बोले- मॉस्को को अस्थिर करने के मंसूबे होंगे नाकाम

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि कुछ मानसिक रूप से बीमार लोग रूस को अस्थिर करना चाहते हैं, लेकिन हमें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। पुतिन ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमें देश को कुचक्रों से बचाना है।

पूरी घटना पर सुरक्षा परिषद की नजर 

पुतिन ने कहा कि जल्द ही सुरक्षा परिषद पूरे घटनाक्रम पर विचार करेगी और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेगी। रूसी सेना ने शुक्रवार को फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमला किया। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस की 30 क्रूज मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।

बता दें कि कुछ मिसाइलों-ड्रोनों के लक्ष्य से टकराने और कुछ के मलबे से नुकसान की खबर है। यह बीते छह दिनों में कीव पर रूस का छठा हमला था। इस बीच रूस ने कहा है कि उसके सीमावर्ती बेलगोरोद इलाके में यूक्रेनी गोलाबारी में दो लोग मारे गए हैं और दो घायल हुए हैं। रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के बंदरगाह शहर बर्दयांस्क पर यूक्रेनी सेना की गोलाबारी की खबर है। इस गोलाबारी में नौ लोग घायल हुए हैं, कुछ मकानों को भी नुकसान हुआ है।

यूक्रेन के लिए नियुक्त चीन के विशेष दूत ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन में हथियार आपूर्ति रोकने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इससे यूक्रेन युद्ध भड़क रहा है और युद्धविराम की संभावना कमजोर पड़ रही है। विशेष दूत ली हुई ने अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा टैंकों और मिसाइलों की आपूर्ति से रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू कराने में बाधा आने की आशंका है।

बता दें कि चीन ने अभी तक यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा नहीं की है, लेकिन उसने कहा है कि वह इस युद्ध में तटस्थ की भूमिका में है, इसीलिए वहां पर शांति के लिए प्रयास कर रहा है। ली हुई ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी शांति वार्ता के लिए तैयार हैं, रूस ने भी अनिच्छा जाहिर नहीं की है, लेकिन वार्ता कब शुरू होगी यह अभी निश्चित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481