Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Elon Musk बोले- साल के अंत में Neuralink मनुष्य पर करेगा पहला प्रत्यारोपण - The Indian Exposure

Elon Musk बोले- साल के अंत में Neuralink मनुष्य पर करेगा पहला प्रत्यारोपण

करोड़पति उद्यमी एलन मस्क को उम्मीद है कि उनका ब्रेन चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक (Neuralink) इस साल मानवीय परीक्षण शुरू कर देगा। वह पेरिस के वीवा टेक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मस्क ने कहा कि न्यूरालिंक टेट्राप्लेजिक अथवा पेराप्लेजिक मरीज पर प्रत्यारोपण करने की योजना बना रहा है।

वर्ष के अंत तक दिखेगा पहला मामला

हालांकि, मस्क ने यह नहीं बताया कि उनकी कंपनी कितने रोगियों में चिप प्रत्यारोपित करेगी और कितने समय के लिए। इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा कि इस वर्ष के अंत में यह पहला मामला देखने को मिलेगा। गत माह न्यूरालिंक को मनुष्य पर क्लीनिकल ट्रायल करने के लिए अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की अनुमति मिल गई।

इस प्रयोग से पशुओं के व्यवहार पर पड़े असर के लिए अमेरिकी जांच का सामना कर रहे स्टार्ट अप के लिए यह अनोखी उपलब्धि है। एफडीए ने रॉयटर को दिए बयान में स्वीकार किया कि न्यूरालिंक को मस्तिष्क प्रत्यारोपण और सर्जिकल रोबोट का उपयोग करने के लिए मंजूरी दे दी है, लेकिन परीक्षण से संबंधित अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481