Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP:यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी बीजेपी, 300 सीटों के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी - The Indian Exposure

UP:यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी बीजेपी, 300 सीटों के साथ तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का गठबंधन अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ रहेगा। यूपी की सभी 80 सीटें जीतकर देश में एक बार फिर तीन सौ से अधिक सीटों के साथ केंद्र में एनडीए की सरकार और नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। शाह ने रविवार को अपना दल (एस) की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस समरोह को संबोधित किया। गृहमंत्री ने देश की सुरक्षा और पिछड़े व दलितों के अधिकारों को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि अपना दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के सदस्य हैं। अनुप्रिया पटेल मोदी मंत्रिपरिषद की सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 तथा विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 में भाजपा और अपना दल ने साथ लड़कर जीता है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि यूपी को सपा, बसपा की विघटनकारी शक्तियो से संपूर्ण निजात मिली है। यूपी की कानून व्यवस्था ठीक हुई है। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में औद्योगिक निवेश आ रहा है। मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को यूपी शासन जमीन पर पहुंचा रहा है।

उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में अपना दल के कार्यकर्ताओं से पूछा कि 2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हैं, फिर से एनडीए की सरकार बनानी हैं, तीन सौ पार वाली सरकार बनानी हैं? कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से हाथ उठाते हुए हां कहा। शाह ने अपना दल के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी को जिताने का आह्वान किया।

नौ साल में पिछड़ों को मिला पूरा अधिकार

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल में विशेष तौर पर पिछड़ा समाज के लिए ढेर सारे काम किए हैं। आजादी के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरषिद में पिछड़े वर्ग के 27 मंत्री हैं। पहली बार सबसे अधिक पिछड़े, आदिवासी, दलित समाज के सांसद एनएडीए में चुनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा कई बार सत्ता में रहे या सत्ता में हिस्सेदार रहे, लेकिन उन्होंने पिछड़े समाज को संवैधानिक मान्यता दिलाने का प्रयास नहीं किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481