Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Honor Killing: झूठी शान के लिए बहन की हत्या, साल भर पहले प्रेमी संग छोड़ा था गांव - The Indian Exposure

Honor Killing: झूठी शान के लिए बहन की हत्या, साल भर पहले प्रेमी संग छोड़ा था गांव

Dead body on hospital bed, it is tragedy and sad.

विवाहित बहन के प्रेम संबंधों  को लेकर नाराजगी थी। मगर, कुछ दिन बाद हालात सामान्य हो गए। बहन के गांव में आकर प्रेमी के घर में रहने से खून में उबाल आ गया।गांव वालों के विरोध ने आग में घी डालने का काम किया।इसी के चलते झूठी शान में भाई ने अपनी बहन के खून से ही हाथ रंग लिए। घटना के बाद से प्रेमी के स्वजन दहशत में हैं। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

शादी के बाद ससुराल में नहीं रुकी, प्रेमी संग गयी

खंदौली के गांव तानगढ़ी निवासी सुधा के प्रेम संबंधों से स्वजन क्षुब्ध थे।शादी होने के बाद पहले तो वह अपनी ससुराल में नहीं रुकी। इसके बाद प्रेमी के साथ घर से चली गई। ख्यालीराम बेलदारी का काम करता था। खंदौली में जाकर रहने पर भी सुधा के भाई व पिता ने उसे सहन कर लिया। मगर, प्रेमी ख्यालीराम अपने घर में सुधा को रखने लगा। बस तभी से सुधा के भाई और पिता को वह अधिक खटकने लगी थी। गांव वालों ने इसका विरोध किया तो सुधा के भाई सत्यप्रकाश का गुस्सा और बढ़ गया। उसने सुधा और ख्यालीराम से गांव छोड़कर जाने को कहा। मगर, वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद सोमवार रात को सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गली में हत्या के बाद गांव वालों ने साधी चुप्पी

उसकी हत्या के बाद गांव वालों ने चुप्पी साध ली। गली में सुधा की हत्या होने के बाद भी कोई घटना के बारे में बताने को तैयार नहीं था। अधिकतर लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर ली, जिससे कोई उनसे कुछ नहीं पूछे।देर रात तक पुलिस आरोपित की तलाश में उनकी रिश्तेदारियों में दबिश दे रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481