Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली-उत्तराखंड और बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली-उत्तराखंड और बिहार में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बाढ़ की वजह से आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। IMD के मुताबिक आज ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

यमुना में बाढ़ के बीच दिल्ली में अगले चार दिनों तक मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में मुश्किलें बढ़ भी सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है।

राजधानी पटना समेत राज्य के उत्तरी हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मेघ गर्जन, वज्रपात व वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी।

अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत 26 जिलों में हल्की वर्षा व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, शेष भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व व उत्तर-पश्चिम भागों में व्रजपात को लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल के कुछ जिलों में शनिवार को भारी वर्षा से राहत कार्यों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने सोमवार तक चंबा जिले को छोड़ शेष सभी 11 जिलों में आंधी के साथ बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके कारण यातायात, बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481