Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Greece Wildfire: आग की चपेट में आकर दो लोगों ने गंवाई जान - The Indian Exposure

Greece Wildfire: आग की चपेट में आकर दो लोगों ने गंवाई जान

ग्रीस के जंगलों में लगी आग से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सरकार और प्रशासन की कोशिश है कि आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया जाए। वहीं, आग की चपेट में कई रिहायशी इलाके आ चुके हैं। आग की वजह से दो लोगों की जान भी चली गई है। ग्रीस के फायर ब्रिगेड अधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में ही 61 जंगलों में आग फैल चुकी है।

जंगलों में आग लगने की वजह से देशभर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फायर ब्रिगेड ने बताया कि एक 45 वर्षीय चरवाहे का शव ग्रामीण इलाके से बरामद हुआ है। इसके अलावा अधिकारियों को एक महिला का शव मिला है। ग्रीक द्वीप रोड्स के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने जंगल की आग से खतरे में पड़े 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है, जिनमें 2,000 लोगों को समुद्र तटों से दूर ले जाना पड़ा।

भीषण गर्मी का सामना कर रहा ग्रीस

जलवायु संकट और नागरिक सुरक्षा मंत्री वासिलिस ने जानकारी दी कि इस समय ग्रीस भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि तेज हवाओं की वजह से आग और भड़क रही है। हालांकि, हम पूरी ताकत से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481