Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Shooting In Egypt: मिस्र के सिनाई में गोलीबारी की घटना, हमले में चार की मौत - The Indian Exposure

Shooting In Egypt: मिस्र के सिनाई में गोलीबारी की घटना, हमले में चार की मौत

मिस्र के सिनाई में रविवार को एक पुलिस भवन पर गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी की घटना में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिनाई प्रांत की राजधानी अल-अरिश में राष्ट्रीय सुरक्षा मुख्यालय पर हुई गोलीबारी में कम से कम 21 अन्य सैनिक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं और कुछ जवानों को आंसू गैस की वजह से सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, घायलों में आठ अधिकारी भी शामिल हैं।

बता दें कि गोलीबारी की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। साथ ही मंत्रालय की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481