Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rishikesh : एम्स के आउटसोर्स कर्मचारियों का फिर से कार्य बहिष्कार - The Indian Exposure

Rishikesh : एम्स के आउटसोर्स कर्मचारियों का फिर से कार्य बहिष्कार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों ने एम्स प्रशासन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए फिर से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। गुस्साए कर्मचारियों ने एम्स प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बैरिकेडिंग लगाकर कर्मचारियों को एम्स के गेटों पर रोका गया।

सोमवार को एम्स प्रशासन से वार्ता होने के बाद मंगलवार सुबह की शिफ्ट में एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी काम पर लौटे थे। कर्मचारियों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एम्स के उपनिदेशक कर्नल राकेश कुमार से मुलाकात करने पहुंचा। कर्मचारियों का आरोप है कि उपनिदेशक ने उनकी मांगों का समाधान करने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिससे गुस्साए कर्मचारियों ने दूसरे शिफ्ट से कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

सुबह और शाम की शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों जैसे ही इसकी भनक लगी तो एम्स की सुरक्षा टीम ने उन्हें एम्स परिसर में नहीं घुसने दिया। सुरक्षा टीम ने गेट नंबर एक और गेट नंबर दो पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर एम्स प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481