
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर देश भर के गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी 15 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और उसके बाद सुबह 7:30 बजे पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देंगे।
आज भारत ने अपनी आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 15 अगस्त 2023 को देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आज पूरा देश देशभक्ति से लबरेज है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे।