
मध्य एशिया के ताजिकिस्तान में मंगलवार देर रात करीब 2:56 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप देश में 170 किमी की गहराई पर आया। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।