Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ISRO: पृथ्वी के बाहर चांद और अंतरिक्ष में जीवन तलाशने में जुटे चंद्रयान-3 के उपकरण - The Indian Exposure

ISRO: पृथ्वी के बाहर चांद और अंतरिक्ष में जीवन तलाशने में जुटे चंद्रयान-3 के उपकरण

चंद्रयान-3 के साथ भेजा गया रोवर प्रज्ञान अपने लैंडर विक्रम से बाहर आ गया है। इसने चंद्रमा पर चहलकदमी की, जिसे इसरो ने ‘चंद्रमा पर भारत की चहलकदमी’ बताया। कहा, वह जल्द नए अपडेट जारी करेगा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद यह सवाल पूछे जा रहे हैं कि इसके साथ भेजे सात उपकरण क्या काम करेंगे, इनसे हमें क्या फायदे होंगे और भविष्य के अभियानों को क्या मदद मिलेगी? इसरो ने दक्षिणी ध्रुव पर उतारे 1,752 किलो वजनी लैंडर विक्रम में चार प्रमुख उपकरण लगाए हैं। इसमें 26 किलो का प्रज्ञान रोवर भी था, जिसमें दो और उपकरण हैं, तो वहीं एक उपकरण चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे प्रोपल्शन मॉड्यूल में है। 

पृथ्वी के बाहर जीवन की तलाश खगोल विज्ञान का सबसे रोचक विषय है। इसी में मदद करेगा, चंद्रयान-3 के साथ भेजा गया शेप यानी स्पेक्ट्रो-पोलरीमेट्री ऑफ हेबिटेबल प्लेनेट अर्थ। यह प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगा इकलौता उपकरण है। इसका काम पृथ्वी से करीब चार लाख किमी दूर चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी से जुड़ी जानकारियां जुटाना है, जिन्हें पृथ्वी के उपग्रह बेहतर ढंग से नहीं दे पाते। शेप हमें उन ग्रहों के बारे में भी बताएगा, जो पृथ्वी की तरह हो सकते हैं, यानी जहां जीवन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481