Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bengaluru: कर्नाटक की 34 वर्षीय महिला ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या - The Indian Exposure

Bengaluru: कर्नाटक की 34 वर्षीय महिला ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या

Dead Body on Starcher

बेंगलुरु के हुलिमावु में एक 34 साल की महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान रेणुका के रूप में हुई है। वहीं, मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई है, जो केरल का रहने वाला था।

कपल के बीच अक्सर विभिन्न मुद्दों को लेकर बहस होती थी, जिसके कारण अंततः उनके बीच गंभीर मतभेद पैदा हो गए। मंगलवार को बहस बहुत ज्यादा बढ़ गई और गुस्से में आकर रेणुका ने कथित तौर पर जावेद के सीने में चाकू घोंप दिया।

घटना के बाद रेणुका ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उसे हुलिमावु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481