Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Libya Floods: लीबिया की विनाशकारी बाढ़ लील गई 6000 जानें, 10 हजार लोग लापता - The Indian Exposure

Libya Floods: लीबिया की विनाशकारी बाढ़ लील गई 6000 जानें, 10 हजार लोग लापता

लीबिया में आई भयानक बाढ़ लोगों के लिए काल बनकर आई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अबतक बाढ़ से 6000 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं और 10 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। त्रिपोली में यूनिटी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव सादुद्दीन अब्दुल वकील ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह मरने वालों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए गए।

लीबिया के अधिकारियों को आशंका है कि जो 10,000 लोग लापता हैं हो सकता है कि वे समुद्र में बह गए हों या शहर में बिखरे मलबे के नीचे दब गए हों। लीबिया में अंतर्राष्ट्रीय इमिग्रेशन संगठन के अनुसार, डर्ना शहर में बाढ़ से 30,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, डर्ना शहर के बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान ने मानवीय संगठनों के लिए मुश्किल बना दिया है।

डर्ना के सात एंट्री प्लाइंट्स में से केवल दो ही खुले हैं। सीएनएन के मुताबिक, इस्लामिक परंपराओं का सम्मान करने के लिए कि मृतकों को तीन दिनों के भीतर दफनाया जाना चाहिए। लीबिया के अधिकारी जिंदा बचे लोगों और शवों को बाहर निकालने के लिए पहाड़ों में तब्दील हो चुके मलबे के बीच खुदाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481