Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rain : दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ भारी बारिश , ऐसा मौसम दिनभर बने रहने की संभावना - The Indian Exposure

Rain : दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ भारी बारिश , ऐसा मौसम दिनभर बने रहने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिन में काले बादल छाने के चलते अंधेरा छा गया है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है, इससे लोगों को उमस से राहत मिली है।

इसके साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी बादल छाए हुए हैं और बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा मौसम दिनभर बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481