Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
2000 Note : दो हजार रुपये का नोट बदलने का एक और मौका, आरबीआई ने बढ़ाई तिथि - The Indian Exposure

2000 Note : दो हजार रुपये का नोट बदलने का एक और मौका, आरबीआई ने बढ़ाई तिथि

अगर अभी भी आपके पास दो हजार रुपये का नोट है तो इसे बदलने और अपने खाते में जमा कराने का एक और मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से दो हजार रुपये के नोट को बदलने और अपने खाते में जमा कराने की अंतिम तिथि को सात अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इसके बाद किसी भी बैंक में दो हजार रुपये का नोट न जमा होगा और न ही इसे बदला जाएगा। पहले यह तिथि 30 सितंबर तय की गई थी। एलडीएम संजय भाटिया ने बताया, आरबीआई की ओर से दाे हजार रुपये के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को सात अक्तूबर कर दिया है।

इसके बाद सिर्फ आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में ही नोट बदले और जमा किए जाएंगे। इसके लिए देश भर के नौ क्षेत्रीय कार्यालयों को चुना गया है। बताया, देश भर से 96 फीसदी नोट आरबीआई के पास पहुंच चुके हैं। सिर्फ चार फीसदी बचे नोटों के लिए तिथि को आगे बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481