Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Deoria Murder : देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, जमीनी विवाद  - The Indian Exposure

Deoria Murder : देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या, जमीनी विवाद 

Dead Body on Starcher

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। एक युवक घायल है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर मौके पर कमिश्नर गोरखपुर के अलावा डीएम और एसपी पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा। उसके बाद प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उस दौरान सत्य प्रकाश दुबे व अन्य ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी। हालांकि गांव के लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481