
सिक्किम में बादल फटने की वजह से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से सेना के 6 जवानों समेत 19 लोगों की मौतें हो गई है। वहीं, बाढ़ में अबतक 23 सेना के जवानों के साथ में 100 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं। बाढ़ से राज्य में भारी पैमानें पर नुकसान हुआ है। इस बीच सेना के लापता जवानों को खेजने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
लापता सेना के जवानों को खोजने के अलावा भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे लोगों और पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाओं में मदद कर रही है। पीआरओ डिफेंस ने बताया, “हम तीस्ता बैराज के निचले इलाकों में लापता सैनिकों की तलाश कर रहे हैं। सिंगताम के पास बुरदांग में घटना स्थल पर सेना की गाड़ियों को खोदकर निकाला जा रहा है और सामानों को बरामद किया जा रहा है। खोज अभियान में मदद के लिए तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू, ट्रैकर कुत्तों, विशेष राडार की टीम और अतिरिक्त संसाधन लाए गए हैं।”