Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Flood: सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भारतीय सेना ने चलाया बचाव अभियान - The Indian Exposure

Flood: सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भारतीय सेना ने चलाया बचाव अभियान

उत्तरी सिक्किम में आई बाढ़ के बाद भारतीय सेना व एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में अभियान चलाकर 245 लोगों को बचाया है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में चलाए गए एक मिशन में भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने राबोम में फंसे 245 लोगों को बचाया है। यह बचाव अभियान 7 अक्टूबर को शुरू हुआ और 13 अक्टूबर तक जारी रहा।

त्रिशक्ति कोर के जवानों ने उत्तरी सिक्किम में आई बाढ़ के बाद कटे गांवों से संपर्क जोड़ने के लिए अभियान चलाया। सेना के जवान एक चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद राबोम के अलग-अलग गांव पहुंचे और वहां फंसे करीब 245 लोगों को बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481