
कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना वचन पत्र मंगलवार को रविंद्र भवन में जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अभा कांग्रेस के महासचिव मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में वचन पत्र का विमोचन करेंगे। इस वचन पत्र में कांग्रेस का महिला, युवा और किसानों पर फोकस होगा। कांग्रेस के वचन पत्र में नए वादे देखने को मिल सकते है। पिछली बार कांग्रेस ने 112 पन्ने के वचनपत्र में 973 घोषणाएं शामिल की थी।