Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP Election 2023: एमपी में तेज हुईं चुनावी तैयारियां EVM का वितरण शुरू - The Indian Exposure

MP Election 2023: एमपी में तेज हुईं चुनावी तैयारियां EVM का वितरण शुरू

विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) का आवंटन शुरू कर दिया गया है। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल जितने मतदान केंद्र हैं, उनके हिसाब से 116 प्रतिशत ईवीएम का आवंटन किया गया है।

वहीं, आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि जिले में ढाई हजार से अधिक बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट मशीनें उपलब्ध हैं। इनमें से 10 प्रतिशत से अधिक मशीनों को मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण में उपयोग किया जा रहा है।

जिले में अभी कुल 2034 मतदान केंद्र हैं। यदि इनके हिसाब से 116 प्रतिशत 2360 ईवीएम को सात विधानसभा चुनाव के लिए आवंटित किया गया है। दरअसल, एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट इन तीन मशीनों को मिलाकर एक ईवीएम बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481