Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Lok Sabha Elections : चुनाव से पहले उत्तराखंड का बजट होगा रोडमैप, धामी सरकार ने नए बजट की तैयारी प्रारंभ कर दी  - The Indian Exposure

Lok Sabha Elections : चुनाव से पहले उत्तराखंड का बजट होगा रोडमैप, धामी सरकार ने नए बजट की तैयारी प्रारंभ कर दी 

अगले वर्ष लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नए वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सशक्त उत्तराखंड का ठोस रोडमैप होगा। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने नए बजट की तैयारी प्रारंभ कर दी है। बजट प्रस्ताव को दो वर्षीय अल्पकालिक, पांच वर्षीय मध्यकालिक और 10 वर्षीय दीर्घकालिक कार्ययोजना की सरकार की नीति के अनुसार तैयार किया जाएगा। विभाग इनमें आवश्यक होने पर ही एक प्रतिशत तक नए पदों का सृजन कर सकेंगे 

विभाग नए पदों के सृजन से हाथ खींचे रखेंगे। आवश्यक होने की स्थिति में नए पदों का सृजन एक प्रतिशत तक किया जा सकेगा। सभी विभाग अपने बजट प्रस्ताव 15 दिसंबर तक इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) के पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे।

वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने गुरुवार को सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं प्रभारी सचिवों को नए बजट प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए बजट में नई मांग के प्रस्ताव को भी सम्मिलित करने को कहा गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में नए बजट प्रस्ताव को 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित की जाएगी। विभागीय सचिव प्रत्येक योजना के मानक मदवार मांग को ध्यान में रखकर इसका औचित्यपूर्ण प्रस्ताव तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481