Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Khatima : घास काटने गई वृद्धा को बाघ ने बनाया निवाला - The Indian Exposure

Khatima : घास काटने गई वृद्धा को बाघ ने बनाया निवाला

बग्गा चौवन गांव में घास काटने गई एक वृद्धा को बाघ ने निवाला बना दिया। बाघ करीब डेढ़ घंटे तक शव को जंगल में जगह-जगह घसीटकर ले जाता रहा। वन कर्मियों की ओर से करीब 17 राउंड हवाई फायरिंग के बाद बाघ महिला के शव को छोड़कर भागा। घटना से बग्गा गांव में दहशत बनी हुई है।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे बग्गा चौवन निवासी भागुली (70) पत्नी स्व. नैन सिंह घास काटने जंगल में गई हुई थी। वह बैठकर घास काट रही थी। तभी अचानक से बाघ ने पीछे से महिला पर हमला कर दिया। बाघ ने महिला की गर्दन को दबोचा। इस कारण महिला की गले की नस फटने से मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग के रेंजर आरएस मनराल ने घटनास्थल के पास वन कर्मियों के साथ शव की खोजबीन की।

घटनास्थल के आसपास बाघ के पग चिह्न और निशानों के आधार पर शव की खोज की गई। तभी बाघ शव को घसीटकर जंगल की ओर ले जाता दिखा। इसके बाद रेंजर मनराल ने टीम के साथ बख्तरबंद ट्रैक्क्टर से बाघ पर करीब 17 राउंड हवाई फायर किए गए। लगातार फायरिंग के बाद बाघ शव को छोड़कर भाग गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481