Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : नौकरी के नाम पर बत्तीस लाख रुपये ठगे - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : नौकरी के नाम पर बत्तीस लाख रुपये ठगे

गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी नीतू अग्रवाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका भाई आदेश कुमार सीआरपीएफ बिहार में तैनात था। उनकी सेवाएं 30 नवंबर 2021 को समाप्त कर दी गई थीं। उसके भाई के साथ सिपाही संतोष राम भी तैनात था।

आरोप है कि सिपाही संतोष राम ने उसके भाई की दोबारा नौकरी लगवाने के नाम पर उससे बत्तीस लाख रुपये ठग लिए। ठगी के सदमे में उसके भाई की मौत हो गई। आरोपी ने उसकी रकम नहीं लौटाई। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481