Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Election : राजस्थान में थमा चुनाव प्रचार, PM पर दिए विवादित बयान पर राहुल गांधी को EC का नोटिस - The Indian Exposure

Election : राजस्थान में थमा चुनाव प्रचार, PM पर दिए विवादित बयान पर राहुल गांधी को EC का नोटिस

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत लगाएंगे। सीएम अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री मोदी भी आज राजस्थान में रैली कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को राजस्थान समेत सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे। 

बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता आज जोर-शोर से जाति-आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने ओबीसी को एससी और एसटी की तर्ज पर आरक्षण देने की मांग को स्वीकार नहीं किया। बसपा प्रमुख ने संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक में एससी, एसटी और ओबीसी को अलग कोटा नहीं देने के लिए केंद्र की एनडीए सरकार की भी आलोचना की। मायावती ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों ने कांग्रेस से एससी और एसटी के आधार पर आरक्षण लाभ की मांग की थी। लेकिन सबसे अधिक समय तक देश की सत्ता में रही कांग्रेस ने इस पर विचार नहीं किया था। अब एससी, एसटी, ओबीसी का वोट पाने के लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता अपनी चुनावी सभाओं में कह रहे हैं कि जाति जनगणना कराई जानी चाहिए।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दल जोर अजमाइश कर रहे हैं। चुनावी तारीखों की घोषणा होते ही सभी दलों ने जनसभाओं और रैलियों का आयोजन किया। पीएम मोदी समेत कई स्टार प्रचारकों ने लोगों से वोट देने की अपील की। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है। इसी बीच, आज गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481