Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
West Bengal: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- आपने विमानों के लिए विदेश में कितने सौदे किए हैं - The Indian Exposure

West Bengal: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- आपने विमानों के लिए विदेश में कितने सौदे किए हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कोलकाता में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला किया।  उन्होंने कहा कि वे बिना सबूत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले का आरोप लगाते हैं। भाजपा ने भी विदेश में कई सौदे किए हैं। ममता का दावा है कि इस वजह से भारत की सरकारी आयुध फैक्ट्री को ऑर्डरों की कमी हो रही है। बता दें, यह फैक्ट्री तोपों की बंदूक और गोले बनाती है।

ममता बनर्जी गुरुवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक पार्टी कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पर भाजपा बोफोर्स घोटाले का आरोप लगाती है। उनके पास सबूत भी नहीं है। वहीं, आपने विदेशों में इतने सौदे किए, जिस वजह से भारतीय कंपनी काशीपुर गन एंड शेल फैक्ट्री को कोई ऑर्डर नहीं मिलता। भाजपा साधु बनने का दिखावा करती है और सरकारी कंपनियों को बेचती जा रही है।

ममता ने आगे कहा कि एयर इंडिया सहित सार्वजनिक क्षेत्रों की अन्य कंपनियां आपने बेच दीं। सब कुछ तो आप बेच रहे हैं। सब कुछ बेचकर आपने कितना पैसा कमाया। आपके कारण बेरोजगारी दर में बढ़ावा हो रहा है। कोयले और मवेशियों की तस्करी हो रही है। तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी केंद्र की है। बिना किसी नेता और पार्टी का नाम लिए बिना ममता ने कहा कि बड़े नेता तस्करी का खेल खेल रहे हैं। बता दें, हाल ही में टीएमसी नेताओं पर आरोप लगे कि वे मवेशी और कोयले की तस्करी कर रहे हैं। कथित कोयला घोटाले के सिलसिले में टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार के सदस्यों को ईडी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481