Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड में आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक - The Indian Exposure

Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड में आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को सचिवालय में होगी। इस बैठक में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों की नियमावली व मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। दोपहर 12:30 बजे प्रस्तावित इस बैठक में आपदा प्रबंधन, गृह, उद्योग, परिवहन, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण व पर्यटन विभाग से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है उत्तराखंड में हर साल आपदा के हालात पैदा होते हैं। बादल फटना, भूस्खलन, तेज बरसात आदि वजहों से लोगों का जीवन संकट में आने के साथ ही जनजीवन भी प्रभावित होता है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी। इसी के साथ आपदा से होने वाले नुकसान को कैसे करव करें। इस विषय पर चर्चा की जाएगी।

धामी सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है। महिला सशक्तिकरण को देखते हुए इस साल नंदा गौरा कन्या धन योजना में 80 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इस योजना से 42184 बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। इस मुद्दे पर भी कैबिनेट मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। वहीं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर जिले में महिला शक्ति केंद्र खोले गए हैं। वहीं, पीड़ित महिलाओं की मदद को वन स्टाप सेंटर खोले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481