Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi: बहरीन से लाया गया दुष्कर्म का आरोपी हवाईअड्डे पर CISF की हिरासत से फरार - The Indian Exposure

Delhi: बहरीन से लाया गया दुष्कर्म का आरोपी हवाईअड्डे पर CISF की हिरासत से फरार

पंजाब के लुधियाना में दर्ज दुष्कर्म मामले का एक आरोपी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से फरार हो गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने बहरीन से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने के बाद उसे पकड़कर सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया था। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव खंट, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। 20 दिसंबर को अमनदीप बहरीन से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचा था। कागजात की जांच में इमिग्रेशन अधिकारियों को पता चला कि अमनदीप के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है। उसके खिलाफ अप्रैल 2020 में सिटी खन्ना लुधियाना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने अमनदीप को सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481