Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan: आतंकी संगठन TTP को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रार - The Indian Exposure

Pakistan: आतंकी संगठन TTP को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रार

अगले महीने एक अफगान तालिबान नेता के पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद हैं। दूसरी ओर, आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर द्विपक्षीय तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तानी मौलवी का काबुल दौरा करने की चर्चाएं हैं। एक मीडिया रिपोर्ट यह बात सामने आई हैं। पाकिस्तान अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अफगानी आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने का लगातार मांग कर रहा हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह दौरे टीटीपी को लेकर काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव को कम करने की कोशिश हैं। गौरतलब हैं कि दो साल से अधिक समय पहले अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मद्देनजर पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज कर दिए थे। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अफगान तालिबान के एक वरिष्ठ नेता और कंधार प्रांत के गवर्नर मुल्ला शेरिन अखुंद के अगले माह इस्लामाबाद में आने की उम्मीद हैं। इस दौरान खुफिया और विदेश कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल होने की संभावनाएं हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481