Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Almora Weather : अल्मोड़ा में एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान - The Indian Exposure

Almora Weather : अल्मोड़ा में एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

जिले में मौसम से करवट बदली है। दोपहर बाद बादल छाने से तापमान लुढ़कर एक डिग्री पहुंच गया और लोग ठंड से परेशान रहे। लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोअर और गर्म कपड़ों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सोमवार सुबह के समय चटख धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और ठंड का असर बढ़ गया। रात के समय पाला गिरने से और दिन के समय बादल छाने से तापमान में गिरावट आई।

आलम यह रहा कि दूसरे ही दिन तापमान लुढ़ककर एक डिग्री पहुंच गया। जागेश्वर, रानीखेत, बिनसर सहित अन्य हिस्सों में जमकर पाला गिरा। सुबह के समय खेत-खलिहानों में पाले की सफेद चादर बिछी रही। इससे इन क्षेत्रों में अन्य हिस्सों की अपेक्षा ठंड का असर दोगुना हो गया। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री रिकार्ड किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481