Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Jammu Kashmir : कठुआ जीएमसी में पुलिस की बदमाशों से भिड़ंत, एक गैंगस्टर ढेर - The Indian Exposure

Jammu Kashmir : कठुआ जीएमसी में पुलिस की बदमाशों से भिड़ंत, एक गैंगस्टर ढेर

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस की बदमाशो से भिड़ंत में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है और गैंगस्टर के ढेर होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10.35 बजे कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) परिसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग हुई। इसमें एक पीएसआई दीपक शर्मा घायल हो गया और 1 गैंगस्टर की गोलीबारी में मौत हो गई। घायल पीएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम देर तक घटना स्थल पर मौजूद रही।  

जानकारी के मुताबिक पुलिस वाहन सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। तभी बदमाशों ने अपना वाहन जीएमसी की तरफ मोड़ दिया और बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में पीएसआई दीपक घायल हो गया। उसके सिर में गोली लगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481