Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
America : प्रवासियों के रहने की अवधि बढ़ेगी, 180 दिन की सीमा बढ़ाकर 540 दिन हुए - The Indian Exposure

America : प्रवासियों के रहने की अवधि बढ़ेगी, 180 दिन की सीमा बढ़ाकर 540 दिन हुए

अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने अस्थायी अंतिम नियम (टीएफआर) की घोषणा की है। इसमें कार्य परमिट के लिए आप्रवासियों की पात्रता का विस्तार किया गया है। इसके तहत कुछ रोजगार प्राधिकरण दस्तावेजों (ईएडी) के लिए स्वचालित 180 दिन की अवधि 540 दिनों तक बढ़ा दी गई है। यानी अमेरिका में रहने की अवधि बढ़ जाएगी, जिसका सर्वाधिक लाभ भारतीयों को मिलना तय है।

इस कार्रवाई के तहत गत 12 महीनों में ईएडी प्रसंस्करण अवधि काफी कम कर दी गई है। बृस्पतिवार देर शाम घोषित ये अस्थायी उपाय, पहले से ही कार्य-अधिकृत गैर-नागरिकों को उनके लंबित ईएडी नवीनीकरण आवेदनों पर निर्णय लेने की प्रतीक्षा के वक्त, उनके रोजगार प्राधिकरण और दस्तावेजीकरण में चूक से रोकेंगे। इससे अमेरिकी नियोक्ताओं के लिए संचालन की निरंतरता भी सुव्यवस्थित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481