Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आंगनबाड़ी में 3,358 पदों पर अगस्त तक होगी भर्ती - The Indian Exposure

उत्तराखंड में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! आंगनबाड़ी में 3,358 पदों पर अगस्त तक होगी भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त 3,358 पदों पर अगस्त 2026 के अंत तक शत-प्रतिशत नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।

विधानसभा भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने बताया कि इन रिक्तियों में 587 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 2,771 सहायिकाओं के पद शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एसआईआर (Special Intensive Revision) कार्य में व्यस्त रहने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने केंद्र पर विभागीय कार्य भी करें।

रेखा आर्या ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकांश योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित हैं और उनकी नियमित ऑनलाइन मॉनिटरिंग होती है। ऐसे में डेटा फीडिंग में लापरवाही विभाग के भविष्य के बजट को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा।

मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड और अपार आईडी बनाने में धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक सभी बच्चों के आधार और अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नियमित वजन, पोषण ट्रैकर ऐप पर समय से डेटा अपडेट करना, पोषण सामग्री की समय पर उपलब्धता तथा बिजली, पानी, शौचालय और किचन जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481