ब्रेकिंगमनोरंजनमहाराष्ट्र

‘मुझे महंगे तोहफे नहीं चाहिए’— शहनाज गिल ने फैंस को दिया खास संदेश

बिग बॉस 13′ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार से उत्साहित शहनाज ने अपने फैंस से एक खास अपील की है।

शहनाज ने कहा कि उन्हें अपने प्रशंसकों का प्यार और समर्थन बेहद खास लगता है। उन्होंने बताया कि कई बार फैंस उनसे संपर्क करने के लिए उनके मेकअप आर्टिस्ट तक को मैसेज भेजते हैं। इस स्नेह के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर फैंस उन्हें कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो महंगे गिफ्ट्स खरीदने की बजाय उनकी फिल्म की टिकट खरीदकर उसे सिनेमाघरों में देखें।

उन्होंने कहा, “मुझे महंगे गिफ्ट्स की जरूरत नहीं है। अगर आप सच में मुझे सपोर्ट करना चाहते हैं, तो मेरी फिल्म देखें और अपने दोस्तों-परिवार के साथ थिएटर जाकर उसका आनंद लें। यही मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।”

अपनी फिल्म ‘इश्कनामा’ के बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों और भावनाओं को खूबसूरती से पेश करने वाली फिल्म है। उनका मानना है कि प्यार कभी किसी इंसान की कमजोरी नहीं होता, बल्कि वही उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।

शहनाज ने कहा, “प्यार को कभी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। उसे अपनी ताकत बनाकर हमेशा अपने साथ रखना चाहिए।” उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *