उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ ने रचा इतिहास, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में बनीं रनर-अप

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में रनर-अप का खिताब हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। जयपुर में 23 अगस्त 2026 को आयोजित ग्रैंड फिनाले में देशभर से आईं 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
करीब 40 दिनों तक चली प्रतियोगिता में अनुभा ने अपने आत्मविश्वास, संवाद कौशल, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायकों के बीच अलग पहचान बनाई और अंतिम दौर तक पहुंचकर रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
🏔️ रुद्रप्रयाग से खास नाता
अनुभा वशिष्ठ मूल रूप से रुद्रप्रयाग के मयकोटी की रहने वाली हैं। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून के मोथरोवाला में रहता है। उनके पिता यतीश वशिष्ठ रायपुर डिग्री कॉलेज में और मां पद्मा वशिष्ठ काशीपुर डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर अनुभा ने अपनी उपलब्धि के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, पहचान और पहाड़ी पृष्ठभूमि को भी गौरवान्वित किया।
❤️ परिवार को दिया सफलता का श्रेय
अनुभा ने बताया कि प्रतियोगिता के 40 दिन उनके लिए सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं थे, बल्कि खुद को समझने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और व्यक्तित्व को निखारने की यात्रा भी रहे।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और सभी सहयोगियों को दिया। खास तौर पर उन्होंने अपने पिता का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक सोच की परवाह किए बिना हमेशा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
पिता का यह विश्वास कि “तुम बचपन से ही मेरे लिए मिस यूनिवर्स हो” अनुभा के सफर में उनके लिए खास प्रेरणा बना।
👑 उर्वशी रौतेला के बाद उत्तराखंड की दूसरी प्रतिभागी
अनुभा वशिष्ठ को यह उपलब्धि इसलिए भी खास बनाती है क्योंकि वह उर्वशी रौतेला के बाद मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के अंतिम दौर तक पहुंचकर रनर-अप का खिताब हासिल करने वाली उत्तराखंड की दूसरी प्रतिभागी बनी हैं।
✨ पहाड़ की बेटी ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान।
