तपोवन रोड पर दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार टाटा सफारी, चालक की मौत

देहरादून। तपोवन रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विष्णु लोक के सामने तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय टाटा सफारी में चार युवक सवार थे। तेज गति के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जोरदार टक्कर के बाद पलट गया।
हादसे में रायपुर निवासी चालक अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार हर्षित और शोएब घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में वाहन की तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
⚠️ तेज रफ्तार हमेशा जानलेवा साबित हो सकती है। सड़क पर गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।
