उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 का असर: FTII से पढ़े तीन युवाओं को छात्रवृत्ति, धामी सरकार ने दिए सपनों को नए पंख

मेरिट के आधार पर मिली आर्थिक सहायता, फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर।उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के अनुसार, रुद्रप्रयाग के प्रवीण सेमवाल, चमोली की कविता और नैनीताल के देवेश भट्ट को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार ₹65,682 से लेकर ₹1,38,990 तक की छात्रवृत्ति दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा रचनात्मक प्रतिभा से भरपूर हैं और राज्य सरकार का उद्देश्य उन्हें फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करना है। फिल्म नीति-2024 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
