प्रियंका गांधी को राज्यसभा के लिए मैदान में उतारने पर विचार कर रही है कर्नाटक कांग्रेस,

Priyanka Gandhi

कर्नाटक कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में उत्साह का संचार करने के लिए राज्य से प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा के लिए उतारने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों ने पुष्टि की है कि राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्दरमैया इस मामले पर पहले ही प्रियंका गांधी से संपर्क कर चुके हैं।

उन्होंने कथित तौर पर प्रियंका को समझाया है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी ने पहले कर्नाटक से चुनाव लड़ा था और जीती थीं। इंदिरा गांधी ने 1978 में चिकमंगलुरु से चुनाव लड़ा था। सोनिया गांधी ने 1999 में बेल्लारी से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद इस मामले पर फैसला लेने का आश्वासन दिया है।

येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिल सकता है विधान परिषद टिकट

प्रेट्र के मुताबिक, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को विधान परिषद चुनाव के लिए टिकट मिल सकता है। बताया जाता है कर्नाटक भाजपा की कोर कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में विधानपरिषद चुनाव के लिए बीवाई विजयेंद्र समेत अन्य उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश केंद्रीय नेतृत्व से करने पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से फिर राज्यसभा भेजने की संभावना पर भी कमेटी ने विचार किया गया। इस बैठक में भाजपा के राज्य प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और जगदीश शेट्टार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव तीन जून को होंगे। वहीं विधानपरिषद की चार सीटों के लिए चुनाव 13 जून को होंगे। राज्यसभा में कर्नाटक से खाली हो रही चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 10 जून को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464