Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
यूपी-राजस्थान में हीट वेव की संभावना, दिल्ली में बढ़ सकता है तापमान, - The Indian Exposure

यूपी-राजस्थान में हीट वेव की संभावना, दिल्ली में बढ़ सकता है तापमान,

garmi

देश के कई राज्यों में प्री मानसून बारिश जारी है तो वहीं कुछ राज्यों में हीट वेव की स्थिति फिर से बनने की संभावना शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में आंधी और वर्षा का दौर थमते ही दिल्ली में गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगी है। कुछ जगहों पर तो तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

वहीं देश भर में बने मौसमी सिस्टम की बात करें तो एक चक्रवाली हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहेगा और इनमें से कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 और 45 डिग्री भी जा सकता है। साथ ही राजस्थान के दक्षिण, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव संभव है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है। इसके अलावा रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक और केरल के एक या दो हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

दिल्ली में आंधी-वर्षा थमते ही बढ़ने लगी गर्मी, पारा फिर 44 डिग्री पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से प्री मानसून बारिश के चलते मौसम ठंडा था, लेकिन अब बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में अब बारिश की जगह शुष्क मौसम ने ले ली है। इसके चलते दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान की परेशानी से जूझना पड़ सकता है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आगामी 4 जून के आसपास दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के आसपास काफी तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं। शाम के समय हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481