Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में आग लगने से पांच की मौत, कई घायल - The Indian Exposure

बांग्लादेश में कंटेनर डिपो में आग लगने से पांच की मौत, कई घायल

दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश (Southeastern Bangladesh) में एक अंतर्देशीय कंटेनर डिपो में भीषण आग लग गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई  और 100 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकार दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बंदरगाह शहर चटगांव से 40 किमी (25 मील) दूर सीताकुंडू में शनिवार की रात एक कंटेनर में आग लगने से हुई। रविवार की सुबह अग्निशमन सेवा के अधिकारी फारुक हुसैन शिकदार ने कहा कि दमकल कर्मी अभी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या

स्थानीय निवासियों ने कहा कि विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। चटगांव के सिविल सर्जन मोहम्मद इलियास हुसैन ने कहा कि विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्होंने जिले के सभी डाक्टरों से स्थिति से निपटने में मदद करने का आग्रह और आपातकालीन रक्तदान का आह्वान किया।

आग लगने की वजह का नहीं चल सका पता

आग किस वजह से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आग हाइड्रोजन पेरोक्साइड के एक कंटेनर से लगी होगी और जल्द ही से अन्य कंटेनरों में फैल गई। बता दें, 2020 में भी चटगांव के पटेंगा इलाके में एक कंटेनर डिपो में एक तेल टैंक में विस्फोट हो गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।  

सड़क दुर्घटना में 10 यात्रियों की मौत

इससे पहले, 29 मई को तड़के बांग्लादेश के दक्षिणी बरिशाल जिले में एक यात्री बस के पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। वजीरपुर पुलिस के अनुसार, घायलों को बरिशाल के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481