
मुंबई स्थित बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर इलाके में 2 मंजिला मकान (जी+2) का ढांचा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
रेस्क्यू आपरेशन जारी
मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि मकान आज (बुधवार) दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर गिर गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और सभी सुरक्षित हैं। यह सभी लोग बिहार के मजदूर हैं।डीसीपी के आगे बताया कि रेस्क्यू आपरेशन जारी है। दमकल और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
बीएमसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि शास्त्री नगर में मकान ढहने से एक व्यक्ति की दुर्भाग्य से मृत्यु हो गई। हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं। 16 लोगों को मामूली चोटें आईं है।