Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
यूपी के कन्नौज जिले में शरारती तत्वों ने एक्सप्रेस-वे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया,पुलिस ने शरारतीतत्वों की तलाश शुरू की है। - The Indian Exposure

यूपी के कन्नौज जिले में शरारती तत्वों ने एक्सप्रेस-वे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया,पुलिस ने शरारतीतत्वों की तलाश शुरू की है।

कन्नौज जिले के तालग्राम में सेना भर्ती के लिए सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ योजना का जिले में भी विरोध हुआ। शरारती तत्वों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। आधे घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी मिलते ही यूपीडा ने तत्काल ईंट-पत्थर हटवाएं।

पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश शुरू की है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तालग्राम थानेकी सीमा पर भवनियापुर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ जाने वाले लेन पर शरारती तत्वों ने ईंट-पत्थर डाल दिए। इससे कई चालकों ने वाहन रोक दिए। सूचना पर यूपीडा के अधिकारी और 112 डायल की टीम पहुंची।

यूपीडा की टीम ने लेन पर पड़े ईंट-पत्थरों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल की। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि उन्हें एक्सप्रेसवे पर ईंट-पत्थर पड़े होने की जानकारी नहीं मिली है। आगरा, फिरोजाबाद और इटावा पुलिस से संपर्क कर जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481