Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड:चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने से पंजीकरण में ढील - The Indian Exposure

उत्तराखंड:चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने से पंजीकरण में ढील

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने से पंजीकरण में ढील दी गई है। अगर कोई यात्री ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाए तो भी वह यात्रा पर आ सकते हैं, उनका मौके पर ऑफलाइन पंजीकरण हो जाएगा।

मई के मुकाबले अब करीब 50 फीसदी ही यात्री आ रहे हैं। उधर, ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर पर सात हजार तीर्थ यात्रियों के स्लॉट पर मात्र तीन हजार यात्रियों का पंजीकरण हो रहा है।

बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बदलते मौसम और स्कूलों की छुट्टियां समाप्त होने के कारण अब तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। मई के मुकाबले अब करीब 50 फीसदी ही यात्री आ रहे हैं। उधर, ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर पर सात हजार तीर्थ यात्रियों के स्लॉट पर मात्र तीन हजार यात्रियों का पंजीकरण हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481